मोहला(गंगा प्रकाश)-दिनांक 13 जून 203 को थाना कोहका क्षेत्रांतर्गत घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम हलोरा ( कमरोपारा ) में पुलिस अधीक्षक श्रीमति रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी के दिशा निर्देश पर घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम हलोरा (कमरोपारा) में थाना प्रभारी कोहका उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया एवम स्टाफ द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जन चौपाल लगाकर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना हमर बेटी हमर मान अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों एवम बच्चो को उनके कानूनी अधिकार संबंधी जानकारी दी गई तथा गुड टच बैड टच ,पॉक्सो एक्ट ,शरीर संबंधी अपराध, अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप, नारकोटिक्स ड्रग्स, शराब,तंबाखू ,गुड़ाखू सेवन के बुरे प्रभाव के बारे में तथा साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व्हाट्सएप पर संदिग्ध अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से आने वाले स्कैम कॉल्स, एटीएम फ्रॉड के बारे में एवम यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । छत्तीसगढ़ शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में और भविष्य में निकलने वाली सरकारी नौकरी अन्य वेकेंसी के बारे में जानकारी दी गई । गांव में पानी की समस्या बताने पर सरपंच और जनपद सदस्य से बात कर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने हेतु बताया गया।
There is no ads to display, Please add some
