गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की एक स्कूल शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में काफी अलग एवं प्रोत्साहित करने वाला परिदृश्य आज परीक्षा परिणाम के बाद देखने को मिला। बेटा जब परीक्षा में फर्स्ट आया तो पिता इतने खुश हो गये कि शिक्षकों के सम्मान करने स्कूल पहुंचकर डिजिटल शिक्षा को प्रमोट करने स्मार्ट टीवी गिफ्ट कर दिया। यह कोई प्राइवेट स्कूल की चर्चा नहीं बल्कि एक सरकार स्कूल की बात है। हुआ यू कि फिंगेश्वर निवासी उत्तम साहू का बेटा नारायण साहू शासकीय कन्या प्राथमिक स्कूल फिंगेश्वर में कक्षा तीसरे के वार्षिक परीक्षा में ए ग्रेड से पास होकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह बात जब पिता उत्तम साहू को पता चली तो पिता खुशी से झूम उठा और स्कूल पहुंच कर अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षकों का सम्मान करते हुए स्कूल में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने 32 इंच का टीवी भेंट किया। अधिकांश पालक परीक्षा में पास होने पर खुशी में अपने बच्चों को गिफ्ट देते है या बच्चे को परीक्षा से दिए वादे को पूरा करते है पर नारायण के पिता बेटे के अच्छे अंक से पास होने पर बेटे की इच्छा तो पूरा करेंगे ही पर सब से पहले पिता ने स्कूल में जा कर शिक्षकों को पहले धन्यवाद कहा और 32 इंच का टीवी देकर सम्मानित किया। यह बात मामूली नहीं है बल्कि एक पिता की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सोच की है। नारायण के पिता उत्तम साहू ने बताया कि नारायण स्कूल में कक्षा पहली से लेकर कक्षा दूसरी और अब तीसरी में लगातार प्रथम आया है। नारायण बड़ा होकर सैनिक बनना चाहता है। इसके पीछे बच्चे की पढ़ाई में मेहनत और लगन तो है ही लेकिन इसके पीछे शिक्षकों का सब से महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तम ने कहा कि लोग अक्सर सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर कई तरह से सवाल उठाते है जो कुछ हद तक सही रहता है लेकिन आज भी ऐसे शिक्षक है जो सरकारी स्कूल में बच्चों को उच्च शिक्षा देने लगन से पढ़ाई करवाते है ऐसे शिक्षकों का मनोबल बढ़ना चाहिए ताकि शिक्षक शिक्षा के स्तर और ऊपर उठा सके।
There is no ads to display, Please add some
