मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है ।इस रोड पर आने जाने वालों लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यह रोड मैनपुर से होते हुए कुल्हाड़ी घाट की ओर जाती है जो की 2 किलोमीटर पर पुलिया टूट कर बह गई है जिसे देखने वाला कोई नहीं है जहां से पढ़ने वाले विद्यार्थी रोज का आना-जाना रहता है आने जाने वाली रोड पर आत्मानंद स्कूल व आईटीआई जैसे बड़े स्कूल के बच्चे आना-जाना करते हैं जिससे उन्हें लगातार खतरा बना हुआ है अगर जल्द ही इस पुल की ध्यान दे कर नही बनाया गया तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
There is no ads to display, Please add some


