गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राशन न मिलने से 80 वर्षीय बुजुर्ग, असहाय भूखे रहने मजबूर संबंधी समाचार सोमवार 6 मई को सार्वजनिक होने से तत्काल असर हुआ। और उस बुजुर्ग को राशन तथा वृद्धा पेंशन नियमित मिलती रहे, इसकी व्यवस्था बनाने फिंगेश्वर जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल ने आज तत्काल पंचायत सचिव से पूरी जानकारी लेते हुए व्यवस्था बनाए जाने की बात इस प्रतिनिधि को बताई। पंचायत सचिव सोनाराम वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग घसियाराम उर्फ दालू सतनामी ने स्वयं आ-जा न सकने के कारण अपने पोते को नामिनी बनाया था। उसका पोता प्रारंभ में तो घसियाराम को बराबर राशन एवं पेंशन निकालकर दी। परंतु घसियाराम का अपने बेटे बहू से किसी बात पर विवाद हो गया तो उनका पोता 10 माह की पेंशन राशि एवं राशन उसे नहीं दे रहा है। आज इस मामले के सार्वजनिक होने पर सीईओ ने तत्काल व्यवस्था बनाते हुए वृद्ध के पड़ोसी एक शिक्षाकर्मी को उसका नामिनी संबंधी औपचारिकता पूरी कर अब प्रतिमाह उसे राशन मिलें ऐसी व्यवस्था बना दी है। तथा वृद्धापेंशन भी घसियाराम को प्रतिमाह प्राप्त हो यह व्यवस्था बना रहे है। खबर का असर हुआ और एक असहाय वृद्ध को नियमित राशन तथा वृद्धा पेंशन प्राप्त हो इसकी व्यवस्था बनाते हुए सीईओ जनपद पंचायत फिंगेश्वर अजय पटेल ने कहा कि सभी को राशन मिले तथा सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और कोई भूखा न सोए इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। जैसे ही मेरे संज्ञान में आज मामला आया तो तत्काल ग्राम पंचायत सचिव से विस्तृत जानकारी लेकर व्यवस्था कर दी गई है। श्री पटेल ने इस मामले को मिडिया के द्वारा सामने लाने पर आभार व्यक्त किए।
There is no ads to display, Please add some


