गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। खरीफ सीजन 2024-25 प्रारम्भ होने को है, जिले के किसान खेती की तैयारी शुरू कर सकते है। फसल तैयारी और खाद बीज उठाव के संबंध में कृषि विभाग द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में खाद बीज का भंडारण किया जा रहा है। साथ ही कृषकों को कृषि ऋण के तहत् बीज, खाद का वितरण शुरू हो चुका है। किसान आवश्यकता अनुसार बीज खाद का अग्रिम उठाव कर सकते है। किसानों को कृषि विभाग की तरफ से सुझाव भी जारी किए गए है। इसके तहत किसान हरी खाद हेतु सनई, ढ़ेचा की बुआई प्रारम्भ कर सकते है। पोषक तत्व प्रबंधन हेतु रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक, जैविक खाद, नेनो डी.ए.पी. नेनो युरिया आदि विकल्पो का उपयोग किया जा सकता है। वर्तमान में सहकारी समितियों में डी.ए.पी. 1350 रूपये बोरी, युरिया 266.50 रूपये बोरी, सिगल सुपर फास्फेट 475 रूपये बोरी, पोटाश 1625 रूपये बोरी, एन.पी.के.12ः32ः16, 20ः20ः0ः13 आदि उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। तथा वितरण शुरू हो चुका है। शून्य प्रतिशत ब्याज दर होने के कारण अग्रिम उठाव करने पर कृषकों को अतिरिक्त ब्याज पृथक से नही देना होता है। किसान डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में नेनो डी.ए.पी, सिगल सुपर फास्फेट, एन. पी. के 12ः32ः16, ग्रोमोर आदि उर्वरकों का उपयोग भी कर सकते है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में किसान बीज, उर्वरकों का अग्रिम उठाव कर लाभ उठायें तथा शत् प्रतिशत उर्वरकों का क्रय पॉस मशीन के माध्यम से करें एवं उर्वरक बीज के बिल पर्ची अवश्य लेवें, जिससे बीज, उर्वरकों की कालाबाजारी को रोका जा सके।
खरीफ फसल हेतु किसान करें खाद बीज का अग्रिम उठावजिले के सहकारी समितियों से खाद बीज वितरण शुरू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




