गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक खुटेरी के 7 छात्रों को राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण करने उपरांत सम्मानित किया गया। एडवांस स्काउट मास्टर शिक्षक उमाकांत साहू के मार्गदर्शन में इस वर्ष 4 स्काउट और 4 रेंजर राज्यपाल परीक्षा दिलाने राज्य मुख्यालय झांकी गए थे जिसमे 7 बच्चो को सफलता प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष 2 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया था इस प्रकार खुटेरी स्कूल से कुल 9 बच्चे राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर चुके है। इस वर्ष उत्तीर्ण छात्रों को 12वी बोर्ड की परीक्षा में 10 अंक बोनस दिया जाएगा। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र विनय कुमार लुकेश कुमार उमाशंकर परमानंद संजीव यामनी साहू कुमुद साहू प्रियंका साहू यामनी विश्वकर्मा सभी कक्षा 12 वी में अध्ययनरत है। छात्रों की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ के प्राचार्य बी एल ध्रुव पूरन लाल साहू ;संकुल प्राचार्यद्ध प्रधान पाठक गुलाब साहू चुमेश्वर वर्मा अर्चना याचना जोशी मोहनलाल तारक ओमप्रकाश दीवान सविता झा दीपक श्रीवास आदि ने शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some
