धनंजय गोस्वामी की रिपोर्ट

डोंगरगांव : खुज्जी क्षेत्र मे लगातार  दो दिन मे दूसरी घटना लगातार हादसे का शिकार होकर सीधे मौत का ग्रास बन रहे लोग, बीते कल खुज्जी क्षेत्र के ही सम्बलपुर  हादसे मे दो युवको ने अपनी जान गवाई,और आज एक भयानक हादसा खुज्जी क्षेत्र के खुर्सीपार मे हुआ जिसमे युवक अपनी मोटरसाइकिल से डोंगरगांव आ रहा था तभी पीछे से तेज़ रफ़्तार हाइवा ने टक्कर मार दी टक्कर इतना भयानक था की युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
        मिली जानकारी अनुसार अनिल लोहार पिता विष्णु लोहार उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी परना एवं केवल राम पिता गरीभा राम ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी परना तथा नागेश महार पिता ठाकुर राम उम्र 26 वर्ष निवासी परना जो अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AW 0914 .मे परना से डोंगरगांव आ रहे थे जिसको खुर्सीपार के पुराना सोसायटी के पास तेज़ रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुई हाइवा ने टक्कर मार दी,टक्कर से युवक अनिल के सर मे गंभीर चोट आयी और घटना स्थल पर ही मौत हो गई मोटरसाइकिल मे सवार बाकी दोनों युवको को मामूली चोटे ही आयी । हादसे के बाद वंहा मौजूद लोगो द्वारा डायल 112, एम्बुलेंस 108 और पुलिस को सुचना दी, तब आनन फ़ानन मे पुलिस और 108 की टीम वंहा पहुंची।हादसा इतना भयानक था की देखने वाले की भी डर से रूह काँप गई। हादसे मे मृत युवक की अभी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसकी अभी एक 3 माह की बच्ची भी है, तेज़ रफ़्तार ने आज फिर एक नवजात बच्ची के सर से पिता का साया छीन लिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version