गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बिनोरी के संयुक्त तत्वाधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं सभापति राधेश्याम साहू विशिष्ट अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत बिनौरी केजऊ राम निषाद अध्यक्षता पूर्व सरपंच हेमंत कुमार साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपसरपंच श्रीमती गीता साहू सभी पंचगण ग्रामीण प्रमुख पालक गण एवं महिला समूह की सदस्यों के साथ पूरे गांव की गरिमा मय उपस्थिति रही। ध्वजारोहण का कार्य प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष क्रमशः मोहनलाल साहू एवं शीतल कुमार साहू के द्वारा संपन्न किया गया तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत माता सरस्वती के पूजन से हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत देशभक्ति गीत धार्मिक गीत पंथी नृत्य करमा नृत्य सुआ नृत्य राउत नाचा एवं शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया पूरे समय तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे और तालिया की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। नगद राशि कापी पेन के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करते रहे जिससे बच्चे भी उत्साह पूर्वक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे। कार्यक्रम के बीच में अतिथियों का उद्बोधन भी होता रहा राधेश्याम साहू ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने का एक अच्छा माध्यम सांस्कृतिक मंच है इससे बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। उन्होंने स्वयं एक गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि आप दर्शकों की पूरे समय तक उपस्थिति ही कार्यक्रम की सार्थकता प्रतिपादित करता है। कलाकार को मंच और दर्शक चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को मंच और अपनी कला प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। सरपंच केजऊ राम निषाद ने गणतंत्र दिवस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारे कर्तव्यों एवं अधिकारों को हमें बताता है तथा ष्सर्वजन हिताय सर्वजन सुखायष् की सूत्र को बल प्रदान करता है । शीतल साहू ने कहा हमें अपने नैतिक एवं चारित्रिक गुणों को हमेशा अच्छा रखना चाहिए जिससे हम एक अच्छा समाज का निर्माण कर सके। मुख्य अतिथि के द्वारा सन 2022.23 में नवोदय विद्यालय के लिए चयनित प्राथमिक शाला बिनौरी के छात्रा कुमारी संगीता साहू को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपने अंदाज में शेरो शायरी के माध्यम से राम अवतार यादव प्रधान पाठक ने किया। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक सियाराम साहू कमलेश कुमार साहू लोमश कुमार साहू श्रीमती रेखा बाजपेई एवं सुश्री उषा देवी साहू के साथ शाला के समस्त कर्मचारीयों की गरिमा में उपस्थिति रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version