रायपुर (गंगा प्रकाश)। धर्म नगरी आरंग में गणेश विसर्जन के मौके पर भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में आरंग भाजपा के सभी कार्यकर्ता साहू समाज के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं गुढ़ियारी पारा के बजरंग गणेशोत्सव समिति और समाजिक संस्था पीपला ग्रुप के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।इस दौरान बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु ने कहा धर्मनगरी आरंग निकाली गई भव्य झांकी वास्तव में आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है। लंबोदर महाराज हर साल अपने भक्तों का दुख हरने के लिए पृथ्वी पर आते हैं और सबका समाधान करके अपने लोक चले जाते हैं।
There is no ads to display, Please add some
