गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस सिर्फ घोषणा नहीं करती छत्तीसगढ़ के लोगों ने देखा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जो भी घोषणा की उसे न सिर्फ समयावधी में पूरा किया बल्कि योजनाओं से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति को उसका लाभ दिलाने का प्रयास किया है। राजिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने इसी तारतम्य में कहा कि गृहलक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 15 हजार रूपये उनकी सरकार चुनाव जितने के बाद तुरंत देगी। आज गांवो में जनसंपर्क के लिए रवाना होते हुए इस प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस सरकार गांव, गरीब, सर्वहारा वर्ग व किसान, मजदूरों के लिए जो काम किया है वह किसी से छिपा नहीं है। सीएम भूपेश बघेल भी पं. श्यामाचरण शुक्ल की तरह साफ कहते है कि किसान समृद्ध होगा तो देश खुशहाल होगा। यही बात पं. श्यामाचरण शुक्ल जी भी कहा करते थे। उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में श्याम भैया ने हमेशा सिंचाई को प्राथमिकता दी। आज जो राजिम क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली नजर आ रही है वह श्याम भैया की देन है। श्री शुक्ल ने कहा कि उनकी भी प्राथमिकता में सिंचाई शामिल है। फिंगेश्वर के सूखा नदी में 94 करोड़ रू. की लागत से बांध बनने जा रहा है। पहली किस्त जारी हो गई है। इस बांध के बनने से 20 गांव के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होगी। इससे किसानों में समृद्धि आएगी। भाजपा मीठलबरा पार्टी है उसने वोट पाने के लिए क्या नही किया धर्म के नाम पर लोगों को उकसाया है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल जो कहते है वो करते है। किसानों के आंखो में आंसू नहीं आने देते। इस बार भी 32 सौ रू. में धान खरीदी होगी और पूरा कर्जा माफ भी। भाजपा के घोषणा पत्र पर उन्होने कहा कि सिकासार के पानी जिससे राजिम क्षेत्र के खेतों की सिंचाई होती है इसमें से महासमुंद जिला के लिए पानी देने भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा है। उनके घोषणा पत्र में 15 वें नबंर पर यह उल्लेख है यदि ऐसा हो गया हमारे राजिम क्षेत्र के किसानों का क्या होगा ? हम किसी भी हालत में सिकासार के पानी का बंटवारा नहीं होने देंगे। राजिम क्षेत्र के किसानों के साथ हम सदैव खड़े है। श्री शुक्ल ने कहा कि युवाओं की सभी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। भाजपा के प्रप्रोगंडा के बारे में उन्होंने कहा कि राजिम क्षेत्र मेरा परिवार है श्याम भैया के समय से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हॅू। राजिम के किरवई गांव में मेरी दस एकड़ जमीन है। मै यहां का ही रहने वाला हूॅ। मैनें सोचा है कि अब महीने में एक दिन फिंगेश्वर, एक दिन छुरा, एक दिन गरियाबंद और एक दिन राजिम में पूरा समय रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण करूंगा। कार्यकर्ताओं के व्यक्गित समस्याओं को भी सबसे ज्यादा प्राथमिकता दूंगा। कांग्रेस सरकार ने घोषणा कि है कि गैस में 500 रू. सब्सिडी देंगे। 200 यूनिट तक की बिजली का बिल ही नहीं पटाना पड़ेगा। भूमिहीन कृषकों को 7 हजार दे रहे थे उन्हें अब 10 हजार रू. देंगे। हम चाहते है कि हर परिवार सुखपूर्वक जिंदगी बिताए। महिलाआें को समक्ष और ताकतवर तथा मजबूत बनाने की दिशा में हम काम करेंगे।
गत विधानसभा के कार्यकाल की तरह इस बार भी कांग्रेस का सभी संकल्प होगा पूरा महिलाएं होगी और ज्यादा सक्षम-अमितेश शुक्ल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




