कलेक्टर ने समारोह के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे उत्तरदायित्व


उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)।  जिले में आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय ढंग से किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज शाम को अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा तथा राष्ट्रगान होगा। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।
कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल में मंच निर्माण, मार्च पास्ट ट्रैक निर्माण एवं परेड ग्राउंड के समतलीकरण का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था की जाएगी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मैदान के चारों ओर फ्लैग पोल लगाकर रंगीन झंडे लगाए जाएंगे। माइक की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी द्वारा की जाएगी। विद्युत एवं जनरेटर की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके लिए चयन समिति बनाई जाएगी। मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित संपूर्ण तैयारियों का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए झांकी निकाली जाएगी।
इसके अलावा कलेक्टर ने निर्धारित समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने, मुख्य मंच, शहीदों के परिवारों की बैठक व्यवस्था, पत्रकार दीर्घा, दर्शकदीर्घा की बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, उद्घोषक आदि के संबंध में कलेक्टर ने अग्रिम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम मनीष साहू सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version