गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला की स्थापना को लेकर पूरे देश और प्रदेश में खुशी का वातावरण है। अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश के मंदिरों में 22 जनवरी तक देश व्ययापी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

कुटुंब प्रबोधन प्रांत संयोजक जीडी उपासने ने जानकारी देते हुए बतलाया श्रीराम जन्म भूमितीर्थ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय सव्यं सेवक और विश्व हिंदू परिषद के आह्वानपर चलाए जा रहे अयोध्या में विराजेंगे श्री राम, स्वच्छ होंगे सभी मंदिर व धाम के तहत गरियाबंद में भी सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी मंदिरों की सजावट और साफ-सफाई का कार्य 20 जनवरी तक कंपलीट हो जाएगा ।

श्री उपासने ने कहा अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर जिले के आमजन से अपील भी की है कि स्वच्छता के लिए अपने नजदीकी मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर प्रतिदिन 2 से 3 घंटे का श्रमदान अवश्य करें। 22जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जारहा है। जिसमें सभी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास क्षेत्र में साफ सफाई के साथ मंदिरों को सुसज्जित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से राम भक्तों द्वारा गरियाबंद ज़िले सहित शहर के 40 मंदिरों में स्वच्छ मंदिर स्वच्छ भारत के अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय सव्यं सेवक के सदस्यों ने शहर के सबसे पुराने हनुमान मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया पूरे प्रांगण में झाड़ू लगाने के साथ मंदिर परिसर को पानी से धोया गया। साथ ही शहर के 7 और मंदिरों की साफ़ साफ़ाई किया इस मौके पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे

पूजित अक्षत कलश और पीले चावल ले साथ घर घर पहुँच कर दिया जा रहा है प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

अयोध्या में राम मंदिर के के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में पूजित अक्षत का वितरण भी किया जा रहा है। बीते महीने भर से पूरे ज़िले में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आस पास ग्राम सहित शहर के मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को पूजित अक्षत दिए।विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख शिशुपाल राजपूत पारस देवांगन के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर परिषद
के सदस्यों के साथ साथ मातृ शक्तियों को पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र के साथ-साथ 5-5 दीये,जलकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव और रामोत्सव भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।ज़िला प्रमुख शिशुपाल राजपूत और परस देवांगन ने बताया कि पूरे ज़िले मुख्यालय सहित शहर के अलग -अलग गली-मोह​ल्लों के अलावा स्लम बस्तियों में भी पूजित अक्षत वितरित करने के लिए पुरुष और महिलाओं की टोली पहुंच रही है।उन्होंने बताया कि 22 जनवरी कोअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को विदेशों में फैलाया जा रहा है

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेंगी।उन्होंने पूजित अक्षत एवं राम मंदिर का चित्र देकर दीपोत्सव के साथ राम उत्सव मनाने का आग्रह किया।साथ ही 22 जनवरी को देवभोग रोड स्थित गायत्री मंदिर प्रगाण में लाइव आप सभी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम देख सकेंगे साथ ही शाम 6 बजे तिरंगा चौक में दीपोत्सव के साथ साथ हनुमान चालीसा का पाठ राम जी की भव्य आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है ,

इस मौके पर कुटुंब प्रबोधन प्रांत संयोजक जीडी उपासने नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके सभापति रीखीराम यादव पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव प्रकास यादव प्रकाश निर्मलकर नरपालिका अधिकार आशीष कुमार तिवारी अश्वनी वर्मा प्रीत सोनी ललित साहू प्रहलाद यादव,आकस तिवारी सुरेंद्र लोधी दुष्यंत साहू निर्मल यादव कन्हैया सनी राहुल मिठनी विनोद,पुष्पक जगत,केशनाथ,बलजीत साहनी,गब्बू ध्रुव,मोहन साहनी,फिरोज खान आकस सेन पीयूष साहू उपस्थित रहे

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version