गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा(गंगा प्रकाश)। 15 अगस्त के अवसर पर  गरियाबंद जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ  श्रीमती रीता यादव फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलर पहुंचे। जहां नवनिर्मित हाट बाजार क्लिनिक शेड का शुभारंभ कर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  अभिनव पहल हाट बाजार क्लिनिक में स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर कलेक्टर आकाश छिकारा गरियाबंद ने इस योजना का लाभ लिया । साथ ही श्रीमती रीता यादव जिला पंचायत सीईओ ने भी शुगर और ब्लड प्रेशर का निशुल्क जांच कराकर शासन की महती योजना  का लाभ लिया । कलेक्टर जिला गरियाबंद ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने अपील करते हुए बताया कि यह योजना पूर्णतः निशुल्क है ।

   इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ,बेलर सरपंच डाक्टर टायल साहू , सचिव मनीराम साहू, सचिव संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष रवि साहू, राजू साहू आर एच ओ,श्रीमती टेमिन साहू आर एच ओ,सुश्री ज्योति हरवंश सी एच ओ, पंच धनेश्वर साहू,परमेश्वर साहू,चरण यादव,दुलारी यादव,कुलदीप सिन्हा युवा मितान सदस्य,चतुर साहू,धनेश धृतलहरे,स्वस्थ पंचायत समन्वयक श्रीमती सेविका सोनी, एम टी ट्रेनर श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती लता साहू ,श्रीमती धनेश्वरी रात्रे,श्रीमती गणेशिया साहू, श्रीमती सुरेखा सेन,श्री गैंदराम साहू युवा मितान सदस्य, भुनेश्वर साहू पंचायत भृत्य, विवेक साहू, ताम्रज ,रेवा राम ,एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version