धारा 376 भा.द.वि. व POCSO Act के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर चालान प्रस्तुत करने के लिए गए निर्देश
समस्त थाना प्रभारियों को अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत के शीघ्र निकाल के संबंध में लगाये फटकार ।
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)– पुलिस कप्तान जे.आर.ठाकुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस के कार्यो को और बेहतर करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिये। क्राईम मीटिंग में पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत निकाल के संबंध में फटकार लगाये ।
पुलिस कप्तान ने कहा की थाना स्तर पर विवेचकों का मीटिंग लेकर लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत की संख्या में कमी लाए। अपने-अपने थाना क्षेत्र के गांव में जन चौपाल लगाकर प्राप्त शिकायतों को तत्काल निराकरण करें।
पुलिस कप्तान द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा अनुरूप धारा 376 भा.द.वि. व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश करने के संबंध में समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
क्राईम मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


