गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद में 21 अगस्त को होने वाले दिव्यांगजन चिकित्सा परीक्षण एवं मेडिकल प्रमाण पत्र शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिला चिकित्सालय गरियाबंद में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण, मेडिकल प्रमाण पत्र तथा यूनिक आईडी बनाने हेतु 21 अगस्त को शिविर का आयोजन किया गया था। जिसे स्थगित किया गया है। शिविर की आगामी तिथि पृथक से निर्धारित कर सर्व संबंधितों को सूचित किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


