गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री, गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला ऐतिहासिक बजट है। बजट विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। यह बजट इसका प्रबल उदाहरण है। संसद में प्रस्तुत किया यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं एवं किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाए एवं सबके कल्याण का बजट है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बजट में विशेष प्रावधान है जिसका लाभ नई पीढ़ी को मिलेगा। छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया ने बजट को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप बताते हुए कहा कि पांच वर्ष में दो करोड़ घर, पांच साल तक 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन, घरों को सोलर एनर्जी से रोशन करने की योजना और इलेक्ट्रानिक गाड़ियों को बढ़ावा देना भविष्य के भारत की सोच है। मछुआरों की वित्तीय स्थिति में सुधार गरीबों की चिंता है। युवा, महिला, गरीब और किसानों को केंद्रीत कर तैयार किया गया बजट, गरीब और मध्यम वर्ग का विकास करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आगामी पूर्णकालिक बजट का प्रतिबिंब है। वहीं शिक्षा, रेलवे, कृषि, हाऊसिंग रिन्यूएबल एनर्जी आदि क्षेत्र में बजट का प्रावधान कर देश की अर्थ व्यवस्था के बहुमुखी विकास एवं व्यापक स्थिरता पर बल दिया गया है। इस सर्वव्यापी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति श्री पहाड़िया ने आभार व्यक्त किया है।
गरीब व मध्यम वर्ग को सशक्त और समृद्ध बनाने वाला बजट-अरेन्द्र पहाड़िया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




