

गरियाबंद (गंगा प्रकाश) : अखिल विश्व गायत्री परिवार ,गायत्री शक्तिपीठ फुलकर्रा के तत्वाधान में गौशाला परिषद में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम 27 जुलाई नमामि देवी नर्मदे से श्रावणी पूर्णिमा तक किया गया। वृक्षारोपण के अंतर्गत 27 जुलाई को फुलकर्रा गायत्री परिवार की सभी शाखाओं के कवर्ड कैंपस,गार्डन ,घरों एवं गौशाला इमलिया में संकल्प के साथ मंत्रोच्चारण के साथ वृक्ष लगाने वाले को वृक्ष को पुत्रवत पालने का संकल्प और उसकी देखरेख का जिम्मेदारी के साथ वृक्षा रोपण किया जाएगा । अखिल विश्व गायत्री परिवार फुलकर्रा को वन विभाग की पर्यावरण वानिकी प्रोग्राम के अंतर्गत पौधे नि:शुक्ल उपलब्ध कराए गए । जिनका रोपण विधि विधान वा मंत्रोच्चार के साथ संकल्प पत्र भरवाकर के रोपण करवाया गया। इस कार्यक्रम में भेषुराम देवांगन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी,देवलाल देवांगन, राम रतन दीवान, फिरतू राम, चुनेन राम, बहुर सिंह, पतराम, मिलन, रूपसिंह वन परिक्षेत्र परसुली डिप्टी रेंजर श्री दीक्षित, डिप्टी रेंजर श्री खान और वन रक्षक निरंजन साहु उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


