गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ फुलकर्रा में मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी भेषु राम देवांगन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर में श्री देवांगन ने कहा कि सिर्फ सीमा में ही खड़े होकर देशभक्ति नही किया जाता। अपितु देश हित मे छोटे छोटे कार्य करके भी हम अपने देश के प्रति जिम्मेदारी निभा सकते हैं। उन्होंने अपने जिले के क्षेत्रवासियों को अपील करते हुए कहा कि आप लोग सिर्फ शासकीय नौकरी के भरोसे मत रहें आत्मनिर्भर बने और अपने साथ साथ दुसरो को भी रोजगार दे। उन्होंने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहें हैं वो हमारे पूर्वजों के बलिदान के कारण है। हमे उनके बलिदान को नहीं भूलना है और हमेशा तिरंगे का सम्मान करना है। इस कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ फुलकर्रा के सभी पदाधिकारी ने कहा कि हमे देश के साम्प्रदायिक ताक़त से बच के रहना है।उक्त कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के पूरे परिवार सभी साथी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
