गिरसुल (गंगा प्रकाश)। गणपति बप्पा मोरिया…अगले बरस तू जल्दी आ…की गूंज कश्यप पारा में सुनाई दी। शुक्रवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणेश समिति कश्यप पारा में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को लेकर कश्यप पारा ने विसर्जन स्थल पर जाने की तैयारी शुरू कर ली है।

इसके बाद धूम धाम से भगवान गणेश को गणपति बप्पा मोरिया व अगले वरस फिर आना आदि नारों के साथ भावुक होकर विदा किया गया। इस मौके पर ढोल ढमाके के साथ व होली के रंगों के साथ भगवान गणेश को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई व रास्ते भर लोगों ने भगवान गणेश को विदा किया व उनके दर्शन किए। वहीं महिलाएं व पुरूषों ने रास्ते भर नृत्य कर हंसी खुशी विदा किया। उसके बाद सभी साथी कुर्सी में रख के कंधे के सहारे से भगवान गणेश की प्रतिमा को गिरसुल के नाला ले गये व वहां पर पारंपरित तरीके से गिरसुल नाला में विसर्जित किया। इस मौके पर गणेश समिति के अध्यक्ष नवल किशोर कश्यप ने कहा कि भगवान गणेश से दुआ मांगी गई  सभी परिवार सुखी व समृद्ध रहे। गजानंद कश्यप कर्ता ने कहा कि जिस उत्साह से दस सितंबर को भगवान गणेश को स्थापित किया गया उसी उत्साह से श्रद्धालुओं ने विदा किया है तथा गिरसुल नाला में जाकर उन्हें विसर्जित किया गया व अगले वर्ष आने की कामना की गई। कश्यप पारा गणेश उत्सव सेवा समिति के सदस्य दिनेश कश्यप ने कहा कि हर वर्ष यह उत्सव मनाया जा रहा है ताकि सभी सुखी व समृद्ध रहें व रोगों से दूर रहे। इस कार्य में समिति के सभी सदस्यों धर्मेंद्र कश्यप,पप्पू कश्यप,जीत कश्यप,अमित कश्यप,तनुज कश्यप,मेघनाथ कश्यप,दीपक कश्यप,प्रकाश कश्यप,वेद व्यास कश्यप,बिट्टू कश्यप,राजू कश्यप,राहुल कश्यप,हरीश कश्यप,तोषण कश्यप ने सहयोग किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version