एलटी विद्युत लाईन में केबल लगाने का कार्य किया गया – विकास उपाध्याय

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश):-  संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आमजनों के मांगों के अनुरूप विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखकर डेढ़ करोड़ से अधिक रूपये की लागत से विद्युतीकरण कार्य की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से कराई गई। जिसमें ठक्कर बापा वार्ड क्र.17, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18, स. वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत 33 केवी विद्युत हाईटेंशन लाईन को हटाया गया जहाँ विद्युत विभाग के आला अधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे एवं उक्त कार्य कराने विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह से ही उक्त क्षेत्र में डटे रहे विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि इस कार्य का लाभ गुढ़ियारी क्षेत्र के हजारों परिवारों को निश्चित रूप से मिलेगा विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि दीक्षा नगर गांधी नगर प्रेम नगर गुलाब नगर अंबेडकर चौक विद्या ज्योति स्कूल के पास गैस गोदाम के पास श्रीनगर जनता कॉलोनी मस्जिद के पास इन सभी क्षेत्रों में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को एक में कवर्ड कंडक्ट किया गया तथा नया सवेरा स्कूल भरत नगर से झंडा चौक तक गोपाल नगर गली नं.01 में महावीर ज्वेलर्स से बस्ती तक गोपाल नगर गली नं.02 में मेन रोड गुलमोहर के सामने से बस्ती तक गोपाल नगर गली नं.03 में चौहान स्टेशन से पिंटू पाल के घर तक गोपाल नगर गली नं.04 में मीनाराम कपड़ा दुकान से महाराज किराना तक गोकुल नगर गली नं.02 में हनुमान मंदिर से प्रेम किराना तक शिव मंदिर से कबीर चौक तक एवं शिव मंदिर से रिया पेड़ तक लगभग 200 से अधिक घरों के ऊपर से 33केवी हाईटेंशन लाईन एवं लगभग 300 से अधिक रहवासी घरों के ऊपर से 11केवी हाईटेंशन लाईन को हटाकर आमजनों व उनके घरों को सुरक्षित किया गया साथ ही 40 मकानों के ऊपर से गुजर रही एलटी विद्युत लाईन में केबल लगाने का कार्य किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version