आरंग (गंगा प्रकाश)। बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता गुरु खुशवंत साहब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रायपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की और ढेर सारे राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता लग गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इसी सिलसिले में बीते दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ रायपुर पहुंचे। शाह की हाई लेवल में बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
There is no ads to display, Please add some
