हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)। – नवीन जिला मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौंकी के वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम तातोड़ा के ग्रामीणों ने सामुदायिक सहभागिता के तहत सभी के सहयोग से शाला में अस्थाई अहाता निर्माण किया गया। इस कार्य को करने हेतु वहां के प्रधान पाठिका बनवासा पदमाकर शिक्षक खेमचंद ठाकुर ने अथक प्रयास किया। सामुदायिक सहभागिता बनाने हेतु शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयसिंह उपाध्यक्ष राजबती पटेल संतलाल शिक्षक पालक अध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि यहां पदस्थ दोनों शिक्षक ने शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने अथक प्रयास कर रहे हैं। जिसके परिणाम आज बच्चों के ऊपर दिखाई दे रहा है। शाला के बाहर पढ़ रहे बच्चों को शाला में वापस लाने पालक तैयार हुए।ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि आगे भी शाला परिवार का सहयोग करने तत्पर रहेंगे। इसमें विशेष सहयोग मोहला ब्लॉक के बीईओ राजेन्द्र देवांगन, बीआरसी खोमलाल वर्मा, प्रभारी प्राचार्य गनपत दास साहू, संकुल समन्वयक अश्वनी देशलहरे का रहा। इस कार्यक्रम में रामलाल,धनऊराम,परस, विश्राम,लोकनाथ, निमेश,धनसिंह, राजकुमार, छबिलाल, लवकुश,जानकी, मीना, सुनिता, जामुन,देवन्तीन,रूपा बाई आदि का सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


