गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। ग्राम्यांचल में इन दिनों मोबाइल के माध्यम से हो रही आनलाइन ठगी की घटनाओं से व्यथित राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि इसकी चपेट में गांवो के लोग, किसान, युवा ज्यादा की संख्या में आ रहे है। ग्रामीण अंचल में 90 प्रतिशत के पास मोबाईल है। और साईबर ठग सीधे सादे ग्रामीणों को इसमें फंसा रहे है। संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता आनलाईन ठगी का शिकार नित्य प्रतिदिन हो रही है। इसे देखते हुए श्री साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मुख्य सचिव अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ शासन को पत्राचार व फोन के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने उन्हें बताया की जनता ऑनलाईन ठगी का शिकार नित्य प्रतिदिन हो रही है ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब समाचार पत्र में ऑनलाईन ठगी के शिकार की खबरों के बिना प्रकाशित हुआ है। हमारे क्षेत्र से मेरे पास भी इस ठगी के शिकार अनेक ग्रामीण आते है। थानों में कई मामला दर्ज भी है। इस अपराध के लिए कुछ कानून नहीं होने के कारण ठग, ठगी करके आसानी से बच जाते है एवं न्यायालय से भी छूट जाते है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन ठगी करने वाले को सख्त दण्ड देने हेतु एवं गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखने के साथ ही ऑनलाईन ठगी के अपराधियों निरूत्साहित एवं हतोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रकरणों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से की जानी चाहिए। ऑनलाईन ठग करने वालों के लिए एक नया कानूनों का प्रावधान किया जाए जो जनहित व राज्य हित में आवश्यक हो। विधायक श्री साहू ने कहा कि लगातार साइबर ठगों के द्वारा शेयर मार्केट ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ो रूपए की ठगी की जा रही है। शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से अंतरराज्यीय ठग गिरोह सक्रिय होकर फर्जी टास्क इन्वेस्टमेंट में आवेदक को लुभावने प्रॉफिट का लालच देकर इन्वेस्ट करने का झूठ बोलकर, लोक लुभावने ऑफर देकर जनता को लूटने का काम चल रहा है। इसको देखते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए आपसे पत्राचार किया गया है। विधायक रोहित साहू ने इसके साथ अपने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजी गई लिंक या ।च्ज्ञ फाईल को डाउनलोड न करें एवं टास्क बेस वर्क के नाम से इन्वेस्टमेंट कर लुभावने ऑफर्स या प्रॉफिट का लालच देने पर कभी भी विश्वसनीयता की जांच किए बिना पैसे नहीं देवे अन्यथा आप भी ऑनलाईन ठगी का शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा संचालित सायबर टीम को तत्काल सूचना प्रदान करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version