फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष हरित ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस ने जब राजधानी रायपुर के तुता में राहुल गांधी की सभा कि थी उस समय दूषित भोजन खाने से 50 से अधिक गायों की मौत हो गई थी इसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने दूषित भोजन खाने से हुए गोवंशो की मौत को लेकर अपनी चुप्पी साधे रही। यहां तक कि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री या जिम्मेदरा व्यक्ति गांव में जाकर अपनी संवेदना व्यक्त भी नहीं किया और न ही पशु पालकों को अभी तक मुआवजा मिल पाया है। श्री हरित ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सभा लेने आते है उस दौरान भी दूषित भोजन खाकर 50 से अधिक गौवंशो की मौत हो जाती है और इन मौतों को छिपाने के लिए सरकारी अमला जूट जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गौवंशो की मौत हो रही है उसके लिए केवल प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है। मनीष हरित ने कहा कि भरोसे के सम्मेलन कराने वाली सरकार प्रदेश की जनता का भरोसा पांच साल में भी नहीं जीत पायी और इन पांच वर्षो में गोवंशो को सड़को पर रहने को मजबूर कर दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना गोठान योजना पूरी तरह से कांग्रेस शासन की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। 1300 करोड़ रू. का घोटाला करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गोठानों को केवल नशेड़ियों का ठिकाना बना दिया है। गोठान निर्माण के नाम पर घोटाला करने वाली प्रदेश सरकार ने केवल खानापूर्ति के लिए कुछ गोठानों का निर्माण किया है। गोठान में गोवंश के नहीं रहने का एक बड़ा कारण वहां की अव्यवस्था है। गोठानों के संचालन की जिम्मेदारी भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है इसलिए गोठानों में भ्रष्टाचार हुआ है भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोधन योजना के नाम पर प्रदेश में लूट मचा रखी है गोठानों में चारे पानी के आभाव में गायों की मौत हो रही है। जरवाय गोठान में 13 गोवंशो की मौत चारा नहीं मिलने के कारण हो गयी। यही हालत प्रदेश के पूरे गोठानों में है। गोठान प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार का जरिया बन गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version