गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी का यह पूरा मामला है जहां एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर जो है चला है। ग्राम देवरी के कुछ लोगों ने गांव के निस्तार जगह धान खरीदी केंद्र, पुराना गौठान, ट्रांसफार्मर, मुक्तिधाम जैसे स्थान को कब्जा कर लिया था। ग्राम पंचायत देवरी वह समस्या ग्रामवासियों के द्वारा गांव के ही कुछ व्यक्ति जो अतिक्रमण कर काबिज कर लिया था जिसको हटाने के लिए गांव में मीटिंग प्रस्ताव किया गया था इस दौरान कब्जा किये लोगों को मीटिंग में कभी जगह को छोड़ने की बात कही गई थी किंतु अतिक्रमण कार्यों ने गांव के बैठक को अमान्य कर दिया जिसके बाद जो है ग्राम पंचायत देवरी के लोगों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा जिसके बाद न्यायालय में अतिक्रमण किए स्थान को छुड़वाने के लिए आवेदन दिया गया जिसके बाद न्यायालय से आदेश पारित हुआ कि उक्त कब्जा को छुड़ाया जाए। इसके बाद राजिम तहसीलदार राजिम पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम देवरी में शुक्रवार को अतिक्रमण कार्यों की स्थान को छुड़वाने गांव पहुंचे। इस दौरान गांव के प्रत्येक घरों से लोग पहुंचे थे हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ी हुए थे इस बीच प्रशासन के आल्हा अधिकारी भी मौजूद रहे और अतिक्रमण किया स्थान पर बुलडोजर चलाया गया और उसे छुड़वाया गया। राजिम तहसीलदार ने बताया कि हमें ग्राम पंचायत द्वारा पांच अलग-अलग स्थान पर अतिक्रमण करने की सूचना मिला था जिस पर हमें ग्राम देवरी पहुंचकर अतिक्रमण किए स्थान को बुलडोजर चलाकर छुड़वा दिया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि यह अतिक्रमण लगभग साल भर हो चुका था जिसे हम अतिक्रमण किए व्यक्ति को बैठक में बुलाया और काबिज किए जगह को छोड़ने की बात कही जिस पर उनके द्वारा सहमति नहीं आने पर हम समस्त ग्रामवासी शासन से गुहार लगाई और आज हमारे गांव में शासन के अधिकारी तहसीलदार के मौजूदगी में काबिज किए गए पांच अलग-अलग स्थान को छुड़वाया गया।
ग्राम देवरी में चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध कब्जा को तहसीलदार के मौजूदगी में हटाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




