मैनपुर (गंगा प्रकाश) । छत्तीसगढ़ सरकार में सरपंचों ने सरकार के कदम से कदम मिलाकर के हर योजनाओं को धरातल में मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उसके बाद भी उनके साथ अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सरपंच संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व में भी मानदेय वृद्धि के लिए निवेदन कर चुके हैं ।उसके बाद भी दो हजार से ₹4000 सरपंचों का एवं 200 से 500 रुपया पंचों का मानदेय राशि घोषणा सरकार के द्वारा किया गया है जो गांव के मुखिया का सम्मानजनक नहीं है। 5 से 30 किलोमीटर दूरी तय कर जनपद पंचायत मुख्यालय आना रहता है।उसके बाद तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय आना रहता है जहां आए दिन आना-जाना करना पड़ता है तब जाकर के सरपंचों के कार्य होते हैं सरपंचों के साथ बड़ाअन्याय हो रहा है ।आने जाने में भी दिक्कत होती है जो मानदेय ₹4000 मात्र है वह आज की महंगाई में चल पाना बड़ी मुश्किल ही नहीं नामुकिन है इसलिए सरपंचों ने अपनी मांग में रखा हैं कि 20000 रुपया सरपंचों की मानदेय दी जाए ।और पंचों को ₹5000 तक दे देने की मांग किए हैं ।और वही 13 सूत्रीय मांगों को समर्थन करते हुए काम बंद कलम बंद हड़ताल पर कर्मचारियों ने बैठे हैं जिसकी समर्थन कर 6/9 /2022 को मैनपुर जनपद मुख्यालय के पास धरना करने के लिए मैंनपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर रामस्वरूप मरकाम डिगेश्वरी सांडे भानबाई ,कला बाई दुलेश्वरी सुनील मरकाम सखाराम अंजू लता नागेश चिमन नेताम सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम नेताम सरपंच प्रतिनिधि गौर गांव सहित मैंनपुर विकासखंड के दर्जनों सरपंचों ने उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
