फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 15 साल के अथक प्रयास के बाद आज 13 नवम्बर को समीपस्थ ग्राम परसदाकला में शासकीय जमीन पर किए गए कब्जा को हटाने में ग्राम पंचायत को सफलता मिली। एसडीएम आयुक्त और पुनः एसडीएम की अदालत में लगातार हारने के बाद भी ग्राम के सालिक राम साहू द्वारा 5 एकड़ सरकारी जमीन का कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा था। ग्राम पंचायत द्वारा जनहित के विकास कार्यो के लिए सरकार जमीन की आवश्यकता को देखते हुए लंबे समय से कब्जा हटाने का प्रयास किया जा रहा था। अतः आज फिंगेश्वर तहसीलदार अजय चन्द्रवंशी स्वयं दल बल के साथ परसदाकला पहुंचे और पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के साथ नजायज कब्जा की गई भूखण्ड पहुंचे और नाप जोखकर तत्काल 100 पोल फिनिसिंग तार लगाकर पंचायत को कब्जा करने का आदेश दिया। तहसीलदार की कार्यवाही से ग्राम में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने कहा ग्रामीणों की जरूरत और गांवों के विकास में नजायज कब्जा करने वालों को हिदायक दी जाती है कि वे नजायज कब्जा की जमीन को स्वयं होकर छोड़कर ग्राम विकास में सहभागी बनें। नजायज कब्जा हटाने की कार्यवाही में आर.आई. बी.सी. साहू, पटवारी जमधर भोई, टी.आई. पवन वर्मा एवं तहसीलदार अजय चंद्रवंशी दल बल के साथ उपस्थित थे। नजायज कब्जा हटाने एवं ग्राम विकास में सहयोग देने के लिए ग्रामीण अध्यक्ष लेखूराम साहू, गिरधारी निशाद, रामप्रसाद साहू, विश्राम निशाद, मोहन निशाद सहित ग्राम पंचायात परसदाकला की सरपंच श्रीमती कांति निशाद, उपसरपंच कुलेश्वर निशाद एवं सभी पंच एवं ग्रामीणजनों ने विधायक साहू एवं विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया है। नजायज कब्जा हटने से ग्रामीणों में हर्श व्याप्त है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version