फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत परसंदा कला में आज 21 सितम्बर गुरुवार को छ.ग. के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजिम विधायक अमितेश शुक्ला के मुख्य अतिथ्य एवं कृषि उपज मंडी राजिम के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन का कार्यक्रम आयोजीत किया गया है।ग्राम पंचायत परसदा की सरपंच श्रीमति कांति मोहन निषाद ने बताया कि आज हाट बाजार निर्माण आहता निर्माण एवं गौठान वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य का भूमिपुजन एवं जल जीवन मिशन अन्तर्गत सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना के लोकार्पण का कार्यक्रम सभी निर्माण स्थलों पर संपन्न होगा।इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष मनोज यदु मंडी सदस्य संतोष कुमार देवांगन जोहनुराम साहु सतानंद निषाद नत्थू कश्यप एवं श्रीमति कुंती बंजारे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होगें। ग्राम के विशिष्ट जन नेतराम डहरिया नेमीचंद देवागंन कुलेश्वर निषाद लेखुराम साहु गिरधारी राम निषाद विसराम निषाद जनकराम श्रीवास एवं ग्राम पंचायत के सभी पंच कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।सरपंच श्रीमति कांति मोहन निषाद ने सभी ग्रामीणोंएक्षेत्रीयजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
ग्राम परसदाकला में 69.35 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अमितेश शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
