गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। रामलला के अयोध्या नगर में नवनिर्मित राम मंदिर में आज 22 जनवरी को हो रही प्राण प्रतिष्ठा को चिरस्मरणीय यादगार बनाने ग्राम पंचायत पोखरा में सरपंच सतीश यादव द्वारा बनवाए गए हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी आज ही अयोध्या में राममंदिर की प्रतिष्ठा है। लगभग 550 साल के संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है। इस दिन को हमेशा याद रखें इसलिए हमने भी आज नए हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया। श्री यादव ने सभी श्रद्धालुजनों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मुहुर्त समय 12.22 को ग्राम पोखरा में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
