गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के ग्राम पोड़ में रविवार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है। ग्राम पोड़ के पास पलसर बाइक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच जबरदस्त भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे पुलिस और एंबुलेंस की मदद से राजीम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे मार्ग में ग्राम पोड़ मंडी के पास हुई है। घायलों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से रायपुर कि दिशा में जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक मोड मंडी मोड़ के पास स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी अनियंत्रित होकर उसी में जा घुसी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और स्कूटी भी परखच्चे हो गए स्कॉर्पियो भी सामने से डैमेज हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों और स्कूटी में सवार दोनों युवती को गंभीर चोटें लगी है। जानकारी के मुताबिक एक युवक को पेट में गहरी चोट लगी है। वही दूसरे युवक के पैर की हड्डी दो अलग-अलग जगहों से टूट गई है। एक युवती की भी पैर टूट गई है दूसरी को चोट लगी है। घटना के बाद मौके में भीड़ जुट गई थी। वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस को रोककर गंभीर रूप से घायल दो युवक युवती को पहले राजिम अस्पताल भेजा। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी और कुछ ही देर बाद पहुंची संजीवनी 108 के माध्यम से एक युवती को अस्पताल रवाना किया गया।
ग्राम पोड़ में ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ सड़क हादसा 4 घायल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
