गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अंचल के गांव गांव में चल रहे श्री रामचरित मानस महायज्ञ एवं रामचरित मानस गान की धूम मची हुई है। इसी श्रृंखला में समीपस्थ ग्राम जामगांव के भेण्डरी ग्राम में 01 अप्रैल से 6 अप्रैल तक श्री रामचरित मानस महायज्ञ का शानदार भक्तिमय आयोजन ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 01 अप्रैल सोमवार को कलशयात्रा के साथ यज्ञ का प्रारंभ होगा। 2 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह 7ः30 बजे से हवन पूजन के बाद आरती एवं दोपहर 01 बजे से विद्वानों का कीर्तन प्रवचन होगा। 5 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 03 बजे पूर्णाहूति शोभायात्रा विसर्जन उपरांत अंतिम दिवस 6 अप्रैल को गीता के साथ आयोजन का समापन होगा। भेण्डरी के ग्रामीणों ने मानस प्रेमियों, श्रद्धालुजनों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं से मानस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्यार्जन की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


