गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय सतनाम भंडारपुरी धाम के प्रदेश अध्यक्ष खुशवंत साहेब के आदेशानुसार अखिल भारतीय सतनाम सेना के महासमुंद जिला के जिलाध्यक्ष अजय सतनामी के अनुशंसा से फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम रात्रे पाली को नियुक्त किया गया है, जिसको लेकर सतनामी समाज के युवाओं में हर्ष की लहर है। इसी प्रकार कुमार सोनवानी पाली को उपाध्यक्ष, रूपचंद भारती पाली को कोषाध्यक्ष, शिवा मांडले फिंगेश्वर को सचिव, सहसचिव कृष्णकुमार सोनवानी पाली, महामंत्री कुंदन खुटे भसेरा एवं मिडिया प्रभारी अजय मारकंडे पाली को नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गैंदराम सोनवानी, किशोर बांधे, खेलू बांधे, राजू भारती, लालजी बांधे, रवि बांधे, जीवन भारती, दयालु राम भारती का चयन हुआ। इसी प्रकार सदस्य के रूप में कोमल बांधे, देवीचरण बांधे, यादराम सोनवानी, गोविंदा कुर्रे, लिलेश बांधे, भुनेश्वर बांधे, अरूण मारकंडे, चंदन कुर्रे को सदस्य बनाया गया है।
There is no ads to display, Please add some


