लखनपुर (गंगा प्रकाश)।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला के मांझापारा घर के आंगन में झाडू लगा रही एक ग्रामीण महिला पत्थर से हपट कर आचानक गिर कर बेहोश हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया। अस्पताल के डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने महिला के मौत की सूचना थाना लखनपुर को दिया पुलिस मकतुला के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम अधला माझापारा थाना लखनपुर का है,पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कलपतिया बाई पति रामधन पैकरा उम्र 32 साल 11 जनवरी दिन गुरुवार को अपने घर के आंगन में सुबह करीब छै बजे झाडू लगाते जा रही थी इसी दौरान आंगन में गड़े पत्थर से पांव टकरा गया एकाएक महिला गीर पड़ी और अचेत हो गई। घरवालों ने अचेत महिला को जरिये एम्बुलेंस वाहन अस्पताल लेकर आए लेकिन महिला की सांसें थम चुकी थी। पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।
There is no ads to display, Please add some


