हसदेव अरण्य के घनें जंगलों की हो रही अंधाधुंध कटाई, पर्यावरण को होगा प्रभाव..

रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का आव्हान, 07 जनवरी 2024 को संगठन के 2 हजार गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश भर के हजारो सेनानी होंगे हसदेव बचाओ अभियान में शामिल होने जा रहे है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना इस बार नव वर्ष की शुरुआत हसदेव बचाव अभियान के साथ करेगी, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और संगठन के राजनीतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदेश भर के छत्तीसगढ़िया समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठन, युवा, छात्र एवम् समस्त आमलोगों से आग्रह किया है कि हसदेव जंगल को बचाने के पुनीत अभियान के साथ जुड़े और हमारे पर्यावरण और वन्य जीव, वन औषधि सहित देश के फेफडे के रूप में स्थापित हसदेव अरण्य को बचाने के मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और अपने आने वाले भविष्य सहित लाखो वृक्ष, कीमती ओषधियां, जल जंगल जमीन व हजारो वन्य जीव की प्रजाति को संरक्षित करने में अपना योगदान दे।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अपने दल बल के साथ हसदेव अरण्य 1 को बचाने के लिए कूच की तैयारी में लगी है। इस मामले पर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए सड़कों पर उतरकर लंबे समय से हसदेव जंगल का पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने को लेकर विरोध करते रहे हैं। दिनांक 07.01.2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश से संपूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज एवं छत्तीसगढ़ियों का जन आंदोलन हसदेव अरण्य में देखी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version