फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैतखाम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके लिए नगर सतनामी समाज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार संत महात्माओं के बताए मार्ग पर चलकर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां की सांस्कृतिक परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। बाबा गुरु घासीदास के संदेश जन-जन तक पहुंचाने कुछ उनके बताए गए मार्ग को आत्मसात करने प्रेषित कर रही है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुखमणी मांडले बंशी घृतलहरे लक्ष्मण मांडले संतोष मांडले आदि ने कहा कि सामाजिक समरसता और समभाव ही हमारे छत्तीसगढ़ की पहचान है। और कांग्रेसी की नीति भी। मानव मानव एक समान के संदेश देने वाले विश्व में एकमात्र संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के प्रतीक चिन्ह जैतखाम को छत्तीसगढ़ की प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में मॉडल जैतखाम बनाने की घोषणा से छत्तीसगढ़ के कोने कोने में बाबा का संदेश गूंजेगा।
There is no ads to display, Please add some
