फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा मंडल फिंगेश्वर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद्मा यदु ने काफी रोष पूर्ण वक्तव्य में कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि नेता मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मध्यप्रदेश में एक बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यजनक घटना दिखाई देती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नवमीं में पढ़़ने वाली बच्ची से बलात्कार के बारे में ये सभी चुप्पी साध लेते है। श्रीमती यदु ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ की दुष्कर्म पीड़ित बेटियों की चीखें उन्हें क्यों सुनाई नहीं देती ? छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए श्री खड़गे ने पड़ोस के भाजपा शासन में क्या हो रहा है इसकी जानकारी तो रखते है लेकिन जिस राज्य में खड़े होकर बयान दे रहे है वहां की स्थिति उन्हें मालूल नहीं है या फिर यहां की बेटियों, बहनों, बुजुर्ग महतारियों की तकलीफों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। राजधानी के करीब धरसींवा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार होता है लेकिन कांग्रेस के नेता चुप है। उन्हें सुकमा के पोटा केबिन में नन्ही बच्ची की पीड़ा का एहसास नहीं है आरंग के पास राखी के दिन एक बहन के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर भी सब कांग्रेस नेताओं की आंखे बंद रहती है। जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी ने दुष्कर्म के एक मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को गुनाहगार बता दिया तो ये बात श्री खड़गे को सुनाई दे गई। गांधी परिवार जो कहे उसे दोहराना श्री खड़गे का मुख्य कर्म और नित्य कर्म है। रोज ही उन्हें गांधी परिवार के वचनों का भजन गाना ही पड़ता है वरना न जाने कब केसरी जी की गति को प्राप्त हो जाएं इसलिए उतना ही सुनते है जितना राहुल सोनिया प्रियंका बोले उसके बाद उतना ही कहते है जितना गांधी परिवार इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बहन प्रियंका तो युवा है कम से कम उन्हें तो छत्तीसगढ़ की मासूम बच्चियों से लेकर उम्रदराज माताओं तक की चीखें सुनाई पड़नी चाहिए। कमाल है कि उनके करूणमयी नेत्रों में न तो छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की हकीकत दिखाई देती है और न ही बेटियों की चीखें इनके काम में जाती है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि इसका कारण यह है कि भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के एटीएम बन गए है और इसीलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आंखो पर एटीएम की पटटी बंधी हुई है और कानो में रूई घुसी हुई है। ये छत्तीसगढ़ में माता बहन बेटियों के साथ हर रोज हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करते। भूपेश बघेल ने कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के मुंह पर सोने का ताला जड़ दिया है इसलिए भूपेश राज में होने वाली महिला विरोधी घटनाएं उन्हें दिखाई नहीं देती।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version