CGNEWS:“20 हजार की रिश्वत मांगने वाला क्लर्क ACB के जाल में फंसा : जनता की लूट का हिसाब अब कैश में नहीं, केस में होगा!…”

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से आई यह खबर हर उस भ्रष्ट सिस्टम पर तमाचा है, जो गरीब कर्मचारी के हक को अपनी जेब भरने का जरिया समझता है। शिक्षा विभाग का एक क्लर्क जो खुद वेतन बनाता है उसने एक चपरासी के दो लाख रुपये के बकाया वेतन पर 20 हजार की रिश्वत की बंदूक तान दी। मगर ACB की टीम ने ऐसा शिकार किया कि अब वह बंदूक खुद उसी पर चल पड़ी है।

“वेतन चाहिए? पहले जेब गर्म कर!” यही था क्लर्क फारूखी का संदेश :

 शिकायतकर्ता कुशू राम केवट, जो 2008 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चपरासी हैं, उन्हें अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक की तनख्वाह नहीं मिली थी। अदालत तक जाना पड़ा, हाईकोर्ट से आदेश आया – लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क एमएफ फारूखी ने फ़ैसले का मज़ाक उड़ाते हुए खुलेआम 20 हजार की मांग कर दी।

ACB की रणनीति : “अब कानून बोलेगा कैश नहीं”

 – केवट ने न्याय के लिए रिश्वत नहीं दी, बल्कि आवाज़ उठाई। बिलासपुर ACB में दर्ज की गई शिकायत के बाद जब फारूखी पहले 5 हजार की उगाही कर चुका था, तो ACB ने दूसरा वार बिना चूके किया। सोमवार को जैसे ही वह 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेने पहुंचा, जाल बिछ चुका था। ACB की टीम ने जिला शिक्षा कार्यालय में ही उसे रंगे हाथों धर दबोचा।ACB की यह कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, शिक्षा विभाग में बैठे हर दलाल के लिए अल्टीमेटम है। अब तुम्हारी निगरानी चालू हो चुकी है।

अब पूछेगा सिस्टम “कितनों को लूटा?” :

एमएफ फारूखी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सवाल सिर्फ एक क्लर्क की गिरफ्तारी का नहीं, उस पूरे सिस्टम का है जहां नीचे से ऊपर तक हर फाइल की रफ्तार नोटों की चिकनाई पर चलती है।

क्या यही है नया भारत का नया सिस्टम, जहाँ शिक्षा विभाग तक “शिक्षा” से ज़्यादा “उगाही” का अड्डा बन चुका है?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version