कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया धर्मांतरण, अपराध, नशे और माफिया का गढ़- अरुण साव

पांच वर्षो में राजिम विधानसभा विकास में पिछड़ा – शिवरतन शर्मा

गरियाबंदराजिम (गंगा प्रकाश) भाजपा के परिवर्तन यात्रा के 13वे दिवस के प्रातः कालीन समय में पत्रकार वार्ता संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा, रायपुर सांसद सुनील सोनी, यात्रा सह प्रभारी महेश गागड़ा ,प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा अशोक बजाज, अमित चिमनानी विमल चोपड़ा, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू , उपस्थित हुए ।

परिवर्तन यात्रा के 13वें दिवस राजिम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यात्रा का आज 13वा दिन है यात्रा का अनुभव यह है कि छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है छत्तीसगढ़ में परिवर्तन किसलिए छत्तीसगढ़ की तरक्की के लिए, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे घोटाले दर घोटाले से मुक्ति के लिए यह परिवर्तन आवश्यक है परिवर्तन यात्रा जहां से भी हो करके गुजरी है वहां की जनता ने इस यात्रा को अपना अपार आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया है ।

कांग्रेस राज में घोटाले ही घोटाले

अरुण साव ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में शराब के घोटाले कोयला घोटाले निरंतर हो रहे हैं साथ ही साथ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए दुबई से युवाओं प्रशिक्षित करके उन्हें सट्टा के कारोबार में उतारा जा रहा है छत्तीसगढ़ धर्मांतरण का, अपराध का, नशे का, माफिया का गढ़ बन गया है उनका परिवार उनके लिए अच्छा सोचता है परंतु यह सरकार नौजवानों को नशे सट्टा जैसे असामाजिक बीमारियों की ओर धकेल रही युवाओं के लिए रोजगार नहीं है इस सरकार के पास और रोजगार के नाम पर भी उनसे छल किया जा रहा है पीएससी जैसे व्यापक परीक्षा में कांग्रेस की सरकार घोटाला करती है कांग्रेस के करीबियों को कांग्रेस के रिश्तेदारों के बच्चों को पैसे लेकर के नौकरियां दी जा रही इस सरकार में यह सरकार भूपेश अकबर और ढेबर की सरकार है जो तुष्टिकरण की राजनीति छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं वोट बैंक की राजनीति छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं नित प्रतिदिन धर्मांतरण का मामला छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है सनातन पर निरंतर हमले हो रहे हैं भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या बिरनपुर में कर दी जाती है मलकीत सिंह की हत्या भिलाई में होती है हजारों की संख्या में कवर्धा शहर में एक वर्ग विशेष के लोग तलवार लहरा करके समाज में लोगों के बीच में आतंक और भय पैदा करते हैं सरकार को ढाई करोड़ जनता की फिक्र नहीं है सरकार को केवल अपने वोट बैंक की फिक्र है ।

छत्तीसगढ़ में विकास,खुशहाली के लिए परिवर्तन जरूरी:अरुण साव

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार आने पर भाजपा का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में किसान , महिला, युवा सब खुशहाल हो छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगों की सरकार बने यही हमारा लक्ष्य है । महिला आरक्षण पर अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिला हित की बात की है और महिलाओ के हित के लिए काम किया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला स्व सहायता समूह ऐसी महती योजनाएं जिससे महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य बीजेपी की सरकार ने किया है साथ ही साथ भाजपा संगठन ने अपने संगठन की नियुक्तियों में 33% आरक्षण पहले से ही लागू करके रखा हुआ है ।

धान खरीदी का पैसा केंद्र की मोदी सरकार का:अरुण साव

उन्होंने कहा कि रविंद्र चौबे 3600 रुपए समर्थन मूल्य की बात कहते हैं परंतु 55 से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार देश में रही इन्होंने कभी भी गांव गरीब किसान के लिए कोई बात नहीं की ना ही कार्य किया है इस सरकार ने किसानों से धोखा किया है 2003 के पूर्व उनकी सरकार प्रदेश में थी तब भी यह पानी में डूबो डूबो करके धान खरीदी का कार्य करते रहे आज भी उनकी सरकार में रकबा काटकर गिरदावरी बनाया जा रहा ट्यूबवेल के लिए खाद के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है किसानों के साथ छल किया जा रहा है यह सरकार धान खरीदी पर केवल कोरा झूठ बोलती है किसानों से केंद्र की सरकार धान खरीदी के समर्थन मूल्य के साथ-साथ ट्रांसपोर्टिंग का मिलिंग का बारदाना का सुतली तक का पैसा केंद्र सरकार दे रही है । उन्होंने राजिम जिला निर्माण की बात पर कहा की आप आज जिस जिले के निवासी हैं गरियाबंद जिला वह जिला भी भाजपा की सरकार में बनी और अनेक विकास के कार्य जिले में भाजपा की सरकार में संपन्न हुए परंतु आज भूपेश बघेल की सरकार में ना एक नया प्राथमिक स्कूल बना ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना इस पर भूपेश बघेल जवाब क्यों नहीं देते केवल केंद्र की योजनाओं पर प्रश्न उठाने का कार्य भूपेश बघेल का है स्वयं की विफलताओं का उनके पास कोई जवाब नहीं है आप सब अच्छे से जानते हैं 2014 से पूर्व रेलवे की क्या स्थिति रही है और वर्तमान में रेलवे की क्या स्थिति है आज देश के प्रत्येक रेलवे स्टेशनों का संधारण और संरक्षण माननीय मोदी जी की सरकार में भव्यता के साथ संपन्न हो रहा है ।

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल परिवारवाद की राजनीति की उपज:शिवरतन शर्मा

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा जी ने बताया कि यह यात्रा मां दंतेश्वरी के प्रांगण से प्रारंभ होकर के अब तक 1157 किलोमीटर की दूरी तय करके 16 जिलों से होते हुए 33 विधानसभा में 20 रोड सभा के साथ 33 स्वागत सभा एवं 34 आम सभा संपन्न कर चुकी है और सभी जगह पर जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद इस यात्रा को प्राप्त हुआ है निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन अवश्य लाना छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है ।

उन्होंने आगे कहा कि यह जो सरकार है वह निश्चित रूप से निकम्मी सरकार है राजिम के जो वर्तमान विधायक हैं अमितेश शुक्ल वह बिल्कुल निष्क्रिय विधायक है 5 सालों में उन्होंने केवल अपने आप को मंत्री बनाने के लिए ही प्रयत्न किया जनता के विकास के लिए क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार का प्रयास उनके द्वारा नहीं हुआ अमितेश शुक्ल परिवारवाद की राजनीति का परिणाम है उनके परिवार के लोग भी पूर्व में राजनीति में रहे यह भी हैं इनका उद्देश्य केवल राजनीति है जनता का विकास जनता की भलाई क्षेत्र के विकास से इनका कोई लेना देना नहीं है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version