गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अमितेश शुक्ल ने ग्राम कुकदा, पोड़, पाण्डुका क्षेत्र के गांवो में मतदाताओं से रूबरू होकर कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वायदा करता है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनके किए गए वादों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता मानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है। हम आम लोगों को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे है। श्री शुक्ल ने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को बुलाकर कांग्रेस का जन घोषणा पत्र देकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वायदे को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाया जाये इसी का परिणाम था कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिखाया। राजिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अमितेश शुक्ल ने ग्रामीणों से कहा कि पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ जिस तरह 201 में कांग्रेस सरकार बनते ही 18.5 लाख किसानों का 9272 करोड़ रू. कर्जा हमने माफ किया था इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा। अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू.। 20 क्विंटल प्रति एक एकड़ धान खरीदी। पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है। श्री शुक्ल ने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आयेगा। इन सभाओं में फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर महिला मतदाताओं से रूबरू हो रही थी।
छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वादा करता है कांग्रेस का घोषणा पत्र- अमितेश शुक्ल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




