फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर डी.के.एस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे है तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेश ध्यान रख रहे है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की सामान्य जानकारी एवं रोगों के घरेलू उपचार तथा औशधियों की जानकारी प्रदान करने में बेहद मददगार साबित हो रहे है।
There is no ads to display, Please add some
