Cgnews: छाल थाना क्षेत्र में खुलेआम अवैध डीजल बिक्री, पुलिस की चुप्पी से गोरखधंधा बेखौफ जारी

 

छाल/रायगढ़(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में बेहरमार से लेकर हाटी तक के मुख्य मार्ग पर खुलेआम अवैध डीजल की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। डीजल टैंकरों और वाहनों के माध्यम से सड़क किनारे यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन की अब तक कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी कई बार समाचार माध्यमों और शिकायतों के जरिए दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य परिणाम ही सामने आए। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि आखिर किन ‘सिस्टम’ के भरोसे यह कारोबार इतने वर्षों से बेखौफ चल रहा है।

गांवों में शराब के खिलाफ कार्रवाई, लेकिन डीजल पर चुप्पी क्यों?

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि छाल पुलिस को गांव-गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री की जानकारी तुरंत मिल जाती है, लेकिन मुख्य मार्ग पर वर्षों से चल रही डीजल की अवैध दुकानदारी दिखाई नहीं देती। इससे आम जनता में यह धारणा बनने लगी है कि पुलिस की मूक सहमति इस गोरखधंधे को संरक्षण दे रही है।

“कोई कुछ नहीं कर सकता” – कारोबारी के हौसले बुलंद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अवैध डीजल बेचने वाले खुलेआम यह दावा करते नजर आते हैं कि “कोई कितना भी शिकायत कर ले, हमारा धंधा नहीं रुकेगा। हम पूरे सिस्टम के साथ हैं।” यही कारण है कि वे खुलेआम टैंकरों से डीजल बिक्री करने का साहस रखते हैं।

अब कार्रवाई की मांग तेज

जनता और समाजसेवियों ने अब प्रशासन से मांग की है कि इन डीजल माफियाओं के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में कानून का भय कायम हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version