शिविर में 219 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

हितग्राहियों को छात्रवृत्ति, श्रवण यंत्र, उपकरण, राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं से किया गया लाभान्वित

कलेक्टर श्री छिकारा ने शिविर में शामिल होकर दिव्यांगजनों से की मुलाकात


गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।  विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों सहित अन्य दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने तथा सहायक उपकरण वितरण के लिए छुरा में आज विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर आकाश छिकारा भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में आये बच्चों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण प्रदान किया। शिविर में 75 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही 07 को मेडिकल उपकरण और 137 दिव्यांगजनों का अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। इस प्रकार शिविर में कुल 219 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। शिविर में नेत्र दिव्यांगता के 13, हड्डी के 29, मानसिक के 16, नाक-कान-गला के 11 एवं सिकलिन के 6 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये।
शिविर में दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, श्रवण यंत्र उपकरण सहित शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, खाद्य विभाग द्वारा निःशक्तजन राशन कार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड पंजीकरण भी किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, सिकलिन, नाक, कान, गला तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ शामिल होकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच किया और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया। शिविर में सीएमएचओ डॉ. के.सी. उरांव, सिविल सर्जन डॉ. नाग, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर, डीएमसी के.एस. नायक, समस्त बी.आर.पी., बीएमओ डा. कीर्तन साहु, डा एस पी प्रजापति,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमजद जाफरी, करारोपण अधिकारी राजकुमार साहु, करारोपण अधिकारी कायाराम यादव, करारोपण अधिकारी कार्तिकराम यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर गोकुल ध्रुव, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सोनी, बीपीएम एनआरएलएम सुभाष निर्मलकर, चपरासी भूपेश यादव, सचिव भुनेश्वरी साहु, सचिव देवेन्द्र ठाकुर, सचिव भूपेन्द्र सेन, संकूल समन्यव्यक खोलबहारा निषाद, संकूल समन्यव्यक तिलक राम ढीढी, नंदझरोखा कुर्रे, झमेश्वर कुमार ध्रुव, मंजू श्रीवास, मुकेश कुमार साहु,एवं चिरायु टीम सहित बच्चों के पालकगण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version