गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।-भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने खुज्जी की कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर चाकू से हुए हमले की घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था का आईना बताते हुए कहा है कि यह हमला महिला विधायक पर ही नहीं, अपितु छत्तीसगढ़ की सवा करोड़ बहन-बेटियों पर हमला है। जो प्रदेश सरकार अपनी ही पार्टी की महिला विधायक की रक्षा न कर सके, उस पर जनता क्या भरोसा करे और क्यों भरोसा करे ? ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा यदु ने कहा कि भरोसे के सम्मेलनों की सियासी ड्रामेबाजी में मशगूल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है तो बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला विधायक पर हमले की यह घटना दुःखद और शर्मनाक तो है ही साथ ही छत्तीसगढ़ के सच को भी प्रदर्शित करती है। यहॉ बिना रोक-टोक नशा परोसा जा रहा है। इसी नशे में चुर प्रदेश के युवा अब इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। रोजगार देने में विफल रही सरकार ने नशे के कारोबार को खूब बढ़ाया, ताकि प्रदेश का युवा इसी में खोया रहे।
There is no ads to display, Please add some
