फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)-छ.ग. में भाजपा-कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गई है।अभी एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में दोनों पक्ष विपक्ष की छोटी छोटी गलतियो को उजागर कर जनता के बीच अपनी पार्टी की छबी उजागर करने की राजनीति कर रहे है।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंग साहु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जशपुर सभा के बारे में कहा की भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से भाजपा की तथाकथित परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा के लिये बनाये गये परिवर्तन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र सीढ़ी के नीचे लगाया था जिस पर लोग चढ़कर रथ के ऊपर जायेंगे, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को रौंदते हुये लोग भाजपा के परिवर्तन रथ पर चढ़ेंगे। यह भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता है।
श्री साहु ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव को देश दुनिया में प्रचारित करने के बाद अपना राजनैतिक वजूद बचाने के लिये भाजपा ने अपने मंच और कार्यक्रमों में दिखावे के लिये छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र लगाना भले शुरू कर दिया लेकिन भाजपा के दिल लेकिन भाजपा के दिल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के लिये सम्मान का भाव नहीं आया है। 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की अस्मिता तीज-त्योहार, खान- पान यहां तक की माता कौशल्या और भगवान राम को भूला देने वाली भाजपा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की परंपराओं को मानने का दिखावा तो कर रही लेकिन छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति उसका दुराव अभी खत्म नहीं है।
श्री साहु ने कहा की जिस रथ को राजधानी रायपुर में भाजपा के बड़े नेताओं ने पूजा कर रवाना किया जिस रथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चढ़े क्या किसी की निगाह में छत्तीसगढ़ महतारी का यह अपमान नहीं दिखा। किसी ने भी आपत्ति क्यों नहीं की,उन्होंने कहा कि जेपी छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के लिये छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी से माफी मांगे।
छ.ग. की संस्कृति,तीज त्योहार एवं छ.ग. महतारी जैसी परंपराओं का भाजपा कर रही लगातार अपमान-भावसिंग साहु
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
