गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। दो दिवसीय झरिया यादव समाज का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न ।समापन सभा मे चारगढ़ सभापति महोदय भी रहे उपस्थित । समाज उत्थान के लिए विभिन्न एजेंडाओ एवं नियमावली पर दोनों दिन चर्चा जारी रही।तथा समाज मे महिलाओं को कदम से कदम मिला कर चलने तथा मुख्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया । अंत मे सर्वसम्मति से निर्विरोध आनंद राम खरशेल (बिरिघाट) को नवीन सभापति के रूप में चुना गया ।साथ ही साथ कार्यकारणी का भी गठन किया जिसमे उपसभापति के रूप में वेणुराम खरशेल व तीर्थो भैसाल ,महासचिव प्रवीण साहड़,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साहड़, सचिव मिलाप राम ग्वाल ,सहसचिव बीरेंद्र भैसाल, संगठनमंत्री पीताम्बर भैसाल ,महामंत्री बंशीलाल ग्वाल,सलाहकार नन्हे खरसेल ,प्रवक्ता मानसिंह गुवाल तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में मेघनाथ सहड़,चितेश्वर,गाड़ाराम रनदुल्ला,प्रहलाद यादव, शुभम यादव को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिराम सहड़ ,बिहारी ग्वाल ,होरी लाल खरशेल ,लच्छीराम खरसेल ,रमेश पांडे,संतोष रतिया ,अशोक, शिबो,रोशन ,प्रीतम अन्य समाज के सदस्य उपस्तिथ रहे
There is no ads to display, Please add some
