गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)– छ.ग. विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डोमार सिन्हा ने राज्य सरकार द्वारा 2018 मे सहायक शिक्षकों से कीया गया वादा निभाने को कहा है। ज्ञात हो कि विगत दिनों सहायक शिक्षकों द्वारा किया गया आन्दोलन बिना कोई नतिजा के समाप्त हो गया था और चुनावी वर्ष मे सहायक शिक्षकों की मांग वहीं के वहीं है। 2018 के चुनाव में वर्तमान सरकार के द्वारा जारी जन घोषणा पत्र मे यह स्पस्ट किया था कि उनकी सरकार आने पर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर दी जाएगी। लेकिन आज पर्यन्त तक सरकार कि ओर से इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया है। जबकि समय समय पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से मांग भी करते आए हैं पर सरकार पर इसका कोई असर नही हुआ है। बच्चों के भविष्य से सम्बधित शासकीय सेवक होने के कारण लंबे आन्दोलन के मुड में भी नहीं है। अब संगठनो द्वारा अन्य माध्यम से अपनी बात रखने की बात कि है। जिससे कि सरकार स्वयं इस मांग पर गम्भीरता से विचार करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करें ऐसी उम्मीद के साथ ही संघ के तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष डोमार सिन्हा के साथ नन्द कुमार दिनेश ध्रुव जागेश्वर वर्मा मनोहर साहू सोमन साहू चेतन साहू जनक खरे रामजी लहरी ओंकार लैलम ध्रुव योगेश एवं अन्य साथी शिक्षकों ने सरकार से सहायक शिक्षकों के लिये अपने घोषणा पत्र मे की गई बात की याद दिलाते हुए इसे जल्द पूर्ण करने कि मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


