फिंगेश्वर। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में राशि आबंटन को लेकर सदस्यों और जनपद पंचायत अध्यक्ष के बीच चल रही है। पूर्व के 13 वें वित्त आयोग की शेष राशि को जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू द्वारा अन्य सदस्यों को विश्वास में लिए बिना अपने गुटीय सदस्यों को आबंटित करने की बात को लेकर आज दूसरा दिन सदस्यों ने भजन कीर्तन कर धरना दिया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की वन सभापति श्रीमती कीर्ति गजेंद्र निषाद द्वारा जनपद अध्यक्ष पर विकास कार्यों के लिए राशि आबंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए 26 सितंबर से अन्य जनपद सदस्यों के साथ भूख हड़ताल की शुरुआत किया है। उनके साथ उनके पति बच्चे एवं परिवार तथा सभापति एवं जनपद सदस्य आसाराम साहू देवगांव  अर्चना दिलीप साहू पेंड्रा मालती दिलीप साहू धुरसा विद्या तुलस साहू जेन्जरा दीपक कुमार साहू लोहरसी सहित अन्य सदस्यों ने भूख हड़ताल कर रहे है। सभी आंदोलनरत जनपद सदस्यों ने जनपद पंचायत को जनपद शसक्तीकरण एवं 15 वें वित्त आयोग की प्रदत्त राशि के आबंटन में विद्वेषपूर्ण आबंटन का आरोप लगाया तथा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन राशि को भी बंदरबाट किया गया है तथा जनपद पंचायत में गुटीय आधार पर सिर्फ अपने गुट के सदस्यों को पर्याप्त राशि का आबंटन किया जा रहा लेकिन अन्य सदस्यों के विशेषाधिकार का हनन करते हुए अध्यक्ष के द्वारा राशि आबंटन में मनमानी किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं हो पा रही है और न ही कोई कार्य हो रहे हैं। जनपद अध्यक्ष की इसी मनमानी से क्षुब्ध होकर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू किया जा रहा है। जनपद सदस्यों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 वें वित्त की राशि सदस्यों में आबंटित की गई थी लेकिन बाद में उस प्रस्ताव को निरस्त कर एक भी रुपये की राशि इन 9 सदस्यों को नहीं दी गई जिसमें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू व जनपद सभापति जगदीश साहू भी शामिल हैं। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी 15 वें वित्त की राशि का भी अध्यक्ष के द्वारा बंदरबांट कर अपने गुटीय सदस्यों में आबंटन किया गया जिसके कारण जनपद पंचायत में खींचतान की स्थिति निर्मित हुई है और जनपद सभापति कीर्ति गजेंद्र निषाद के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर कई सदस्य बैठे हुए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version