फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित साहू का जनसंपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है। गुरुवार को भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अंतर्गत ग्राम पुरैना गनियारी पतोरा घोघरा पतोरी बारूला बिजली मड़वाडीह खुड़ियाडीह खुटेरी सिर्रीखुर्द तथा कुंडेल जैसे एक दर्जन से अधिक गाँवों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद माँगा। इस दौरान ग्राम बिनौरी में लोकार्पण व भूमिपूजन ग्राम पतोरा में लोकार्पण बिजली एवं मड़वाडीह में लोकार्पण तथा खुड़ियाडीह व खुटेरी में भी लाखों रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। जनसंपर्क के दौरान लगभग एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात जनता को मिली है। भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। सरपंच था तब भी और जिला पंचायत सदस्य रहकर भी मेरा एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्य लगातार हो यही प्रयास रहा है। आप सबके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा कि सरकार व राजिम में मुझे विधायक के रूप में अपना बहुमूल्य मत दें ताकि कभी भी विकास कार्यों में कोई कमी न रहें। इस अवसर पर भागवत हरित विधान सभा संयोजक कमल सिन्हा अध्यक्ष मंडल राजिम जगदीश यदु अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर मिंजू साहू महामंत्री फिंगेश्वर मंडल बोधन साहू सेवानिवृत टीण् आईण् भाजपा नेता लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति नेहरू साहू सरपंच लफन्दी राजू साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो जिला गरियाबंद मनीष हरित अध्यक्ष किसान मोर्चा जिला गरियाबंद अमरिका उदेराम साहू सरपंच पतोरा लक्ष्मी याद राम सिन्हा सरपंच गनियारी केजूराम निषाद सरपंच बिनौरी रामाधार साहू पूर्व सरपंच सेंदर मोती निषाद पूर्व सरपंच व अध्यक्ष निषाद समाज टिकेश साहू सरपंच सिरीखुर्द विजय कंडरा पूर्व सरपंच सिरीखुर्द मिथलेश साहू पूर्व सरपंच परसदाखुर्द नेमीचंद देवागंन जनपद सदस्य हेमंत साहू महासचिव जिला साहू संघ आशा राम साहू जनपद सदस्य सुखदेव साहू पूर्व सरपंच बारूला रामकुमार साहू तरूण साहू महामंत्री राजिम मंदिर समिति आदि उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने किया अनेक कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन जनता का लिया आशीर्वाद
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
