कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

आवेदनों के गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिये निर्देश


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनचौपाल में 73 नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने जनचौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जन चौपाल में ग्राम मजरकट्टा के किरबी लाल ने श्रम विभाग से सहायता दिलाने, ग्राम पोंड की किसना बाई ने आवास एवं पेंशन दिलाने, ग्राम ढोडरा के उमेश नागेश ने प्रधानमंत्री आवास, ग्राम काजनसरा के ग्रामीणों ने नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम घटकर्रा के हरक राम ने मजदूरी राशि दिलाने, ग्राम कोपरा के चंद्रशेखर साहू ने ऑनलाइन भू नक्शा में सुधार करने, ग्राम खड़मा के परमानंद विश्वकर्मा ने राजीव गांधी कृषक भूमिहीन के संबंध में,  गरियाबंद वार्ड नंबर 8 डाक बंगला की श्रीमती वंदना साहू ने पट्टा प्रदान करने, ग्राम जिडार के अजय कुमार साहू ने बिजली बिल में सुधार करने, ग्राम डूमाघाट के ओमकार नागेश ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमि कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, ग्राम गाड़ाघाट के देलिया बाई ध्रुव ने घर का पट्टा प्रदान करने एवं श्यामू राम ध्रुव ने 20 वर्षों से काबिज जमीन की पट्टा दिलाने, ग्राम फुलझर के मुंगाबाई गोड़ में असंगठित कर्मकार भगिनी प्रसूति योजना के तहत राशि दिलवाने, ग्राम मुरमुरा के किशन लाल साहू ने पशु शेड निर्माण हेतु, ग्राम कोदोपाली एवं ग्राम लादाबरहरा के ग्रामीणों ने शिक्षक व्यवस्था, ग्राम कोपेकसा के मनहरण ने अपने रकबा को पटवारी रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने, ग्राम रजनकटा के शिव शक्ति मत्स्य सहकारी समिति ने ग्राम में स्थित चुलमाती तालाब को मछली पालन के लिए सुरक्षित करने जैसे विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में एस.डी.एम मैनपुर हितेश पिस्दा, एस.डी.एम देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक,जनपद सीईओ सहित जिला प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version