डभरा(गंगा प्रकाश)। 
जर्मनी के किंडरमिशन व रायपुर सेवा सदन द्वारा ग्रामीण पिछड़े क्षेत्रों के बच्चो के स्थिति में सुधार लाने हेतु छ.ग. में बहुत जगह कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे है इसी के तहत ठाकुरपाली गांव में भी पिछले 6 वर्षो से कोचिंग सेंटर चल रहा है जिसमे बच्चो से मिलने और जांच हेतु किंडरमीशन जर्मनी से मिस मार्टिना और कात्या मैम साथ में रायपुर संस्था से प्रीति मैम एवम मैगी मैम का आगमन हुआ जिनका स्वागत बच्चो द्वारा पुष्पहार , कार्ड्स और बुकेस देकर किया गया । इसके बाद बच्चो द्वारा इंग्लिश में स्पीच , सॉन्ग, पोयम, एक्शन सॉन्ग , बुक रीडिंग, पेंटिंग और साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित एक नृत्य पेश किया गया। तत्पश्चात बच्चो द्वारा बाल सभा डेमो पेश किए गए, साथ ही कई प्रतिस्पर्धाओं में विजित ट्राफी और मेडल्स को भी दिखाए गए, बच्चो के प्रत्येक क्षेत्र में होते विकास को देखकर अतिथियों ने जमकर तारीफ किया । मंच संचालन साक्षी और चेतना द्वारा किया गया । विदेशी अतिथियों द्वारा बाल सभा के विषय में तारीफ करते हुए कहा कि हम इस बात से ज्यादा प्रभावित हुए कि आप बच्चे बाल सभा में केवल समस्या को नही लिए अपितु उसके कारण जानने का भरपूर प्रयास किए तत्पश्चात ही निर्णय लिए । बता दे कि इससे पूर्व भी ठाकुरपाली कोचिंग सेंटर के यही बच्चे राजधानी रायपुर में ऑस्ट्रेलिया से पधारे अतिथियों के सम्मुख भी बाल सभा का डेमो प्रस्तुत करके खूब तारीफ बटोरे थे । अंत में सभी बच्चो द्वारा थैंक्यू कार्ड्स देकर किंडरमिशन और आर डी एस डब्लू एस संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किए । कोचिंग सुपरवाइजर थलेश श्रीवास , सरपंच परमेश्वरी एवम उपस्थित पालकगणों से कोचिंग खुलने के पूर्व और बाद बच्चो के शिक्षा स्तर में हुए परिवर्तन के बारे में पूछा गया , सभी ने बताया कि किस तरह बच्चे पहले पढ़ाई में पीछे थे लेकिन जब से कोचिंग सेंटर खुला तभी से सभी बच्चे न केवल शिक्षा में अपितु चहुमुखी विकास कर रहे है और सभी क्षेत्रों में आगे आ रहे है ।

     विदेशी अतिथियों ने कहा – हम ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों से मिलकर तथा आप सभी पालकों से मिलकर बहुत प्रसन्न महसूस कर रहे है। साथ ही उपस्थित पालकों ने भी बहुत ही हर्ष जताते हुए कहा कि हमे भी कोचिंग सेंटर के इन बच्चो पर गर्व महसूस हो रहा है जिनके कारण आज आप जर्मनी के अतिथियों से मिलने का मौका मिला । 

      आज के कार्यक्रम में सरपंच जी ने कहा कि हमने हमेसा से बाल सभा का सहयोग किया है और वे हमारे पंचायत का एक हिस्सा है और आगे भी हम सदैव उनका सहयोग करेंगे । साथ ही उन्होंने बच्चो की तारीफ करते हुए कहा कि यह केवल कोचिंग सेंटर के लिए नही अपितु पूरे ग्राम पंचायत ठाकुरपाली के लिए गर्व की बात है कि आज उनके गांव में पहली बार विदेश से कोई अतिथि पधारे । कार्यक्रम में विशेष रूप से सुपरवाइजर थलेश श्रीवास , टीचर ओगेंद्र मैत्री कोचिंग सेंटर के सभी बच्चे , जनप्रतिनिधि ,पालकगण,महिला समूह और भारी मात्रा में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version